{"_id":"5fbaa7d68ebc3e9be55bc5ae","slug":"furore-over-the-kidnapping-of-a-teenager-bijnor-news-mrt512196551","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप
नहटौर। नहटौर धामपुर मार्ग पर गांगन पुल के पास सेंट्रो कार सवार युवकों द्वारा स्कूटी सवार किशोरी के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाने पहुंचते ही किशोरी की मां कार्रवाई कराने से इंकार करने लगी। जांच के लिए शिकायत की बात कहने पर छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की।
नहटौर की एक कालोनी निवासी महिला अपने भाई के साथ बुलेट पर व उसकी दो पुत्रियां स्कूटी से धामपुर से लौट रही थी। बताया गया कि उनके आगे एक सेंट्रो कार भी चल रही थी। जिसमें तीन युवक थे। महिला ने नहटौर धामपुर मार्ग पर गांगन पुल के पास सेंट्रो कार सवार युवकों द्वारा स्कूटी सवार उसकी पुत्री का अपहरण करने को लेकर शोर मचा दिया। जिससे भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों युवक कार छोड़कर फरार हो गए। कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। थाने आने के बाद महिला तहरीर देने से इंकार करने लगी। इसके बाद दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस को दे दी है। मामले को लेकर दर्जनों लोग थाने के बाहर पहुंच गए। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।