फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fruits and masks distributed on Prime Minister's birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटे फल और मास्क

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fruits and masks distributed on Prime Minister's birthday
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बांटे फल और मास्क
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल, मास्क वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ की नगर संयोजक सीमा कर्णवाल, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तनु गोयल, जन अधिकारी पार्टी की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को फल और मास्क वितरित किए गए। अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपित किए।

सीमा कर्णवाल के नेेतृत्व में दीपक कर्णवाल, पंकज शर्मा, विशाल माहेश्वरी, मीनाक्षी, शीतल, सोनी, पायल ने और भाजपा नेत्री तनु गोयल के नेतृत्व में जयंती बिष्ट, बिंदिया अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, वंदना नामदेव, रेणू रानी ने जरूरतमंदों को फल, खाद्य सामग्री, मास्क आदि वितरित। जन अधिकारी पार्टी के नगर अध्यक्ष कुुलदीप सिंह ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु तायल, नगर अध्यक्ष विशाल पंडित, अर्पित सिंघल, प्रफुल्ल वशिष्ठ, आशुतोष नामदेव, अजय, ऋषभ, अमित वर्मा और अभय सिंघल ने प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर पौधारोपण किया और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed