{"_id":"5d82764e8ebc3e01416b2b68","slug":"front-opened-against-block-chief-bijnor-news-mrt444056419","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा
बिजनौर। मोहम्मदपुर देवमल की ब्लॉक प्रमुख ऋचा राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बीडीसी सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज सदस्यों ने बैठक करके ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया।
मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 133 बीडीसी सदस्य हैं। इन सदस्यों ने ऋचा राणा को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाया था। करीब 75 बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख से नाराज हैं। नाराज सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कहा कि पिछले एक साल में ब्लॉक प्रमुख ने कोई बैठक नहीं की है और न ही किसी सदस्य द्वारा बताए गए कार्य को कराया है। ब्लॉक प्रमुख अपने चहेते सदस्यों के कार्य करा रही हैं और बाकी सदस्यों की अनदेखी की जा रही है।
बिजनौर की राजपूत धर्मशाला में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर मुहर लगाई गई। बैठक में करीब 75 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मनोज कुमार, राकेश कुमार, गजेंद्र राजपूत, मुन्ना सिंह, कामेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक प्रमुख ऋचा राणा के मुताबिक बीडीसी सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाया है। सभी सदस्य उनके साथ हैं। कुछ सदस्य बेवजह खुराफात कर रहे हैं। उन्होंने अपना एक गैंग बना रखा है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात गलत है।