फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   From Lucknow to Delhi, only 16 out of 100 claimants remained

लखनऊ से दिल्ली तक 100 में से 16 ही रह गए दावेदार

Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
From Lucknow to Delhi, only 16 out of 100 claimants remained
लखनऊ से दिल्ली तक 100 में से 16 ही रह गए दावेदार
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। प्रदेश के चुनावी महाकुंभ में भाजपा के दावेदारों की नजर दिल्ली पर टिक गई है। जिले की आठ सीटों के लिए सौ से ज्यादा दावेदारों में से आठ उम्मीदवार तय करने के लिए लखनऊ में हुई बैठक में 16 दावेदार ही पार्टी नेतृत्व की उम्मीद पर खरे उतरे हैं। सूत्रों के अनुसार अब जिले के आठ सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा हाईकमान करेगा। जिन 16 नाम जिताऊ माने गए हैं, उनमें भाजपा के पांच वर्तमान विधायक शामिल हैं।
नूरपुर सीट पर दावेदारों की संख्या 25 से ज्यादा बताई जा रही है। दावेदारों की इस लिस्ट को लखनऊ में छोटा किया गया है। चर्चा है कि लखनऊ में हुई बैठक में हर विधानसभा सीट से दो-दो नामों का चयन किया गया गया है। यह सूची अब दिल्ली पहुंच चुकी है। लखनऊ से दिल्ली पहुंचते-पहुंचते आठों सीटों पर दावेदारों की संख्या अब 16 रह गई है।
विज्ञापन

इन नामों में बिजनौर से सूची मौसम चौधरी, नहटौर से ओम कुमार, धामपुर से अशोक राणा, बढ़ापुर से सुशांत सिंह और चांदपुर से कमलेश सैनी के नाम शामिल हैं। बाकी अन्य तीनों सीटों नजीबाबाद, नगीना और नूरपुर सीट के लिए लखनऊ में फाइनल हुए दो-दो नाम गोपनीय बने हुए हैं। जिले से कई टिकट के दावेदार दिल्ली पहुंच चुके हैैं, तो उनकी दूसरी टीम लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि नामांकन की तारीख के आसपास ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी (संवाद)
--------
सपा को भाजपा के रुख का इंतजार
बिजनौर। बिजनौर सदर और नहटौर सीट पर रालोद के दावेदारों की संख्या के बीच सपा जिले की बाकी छह सीटों पर तैयारी में जुटी हुई है। इन्हीं सीटों पर सपा के दावेदार टिकट के लिए जोर-आजमाइश करते दिख रहे हैं। अभी किसी भी नाम पर पक्की मुहर नहीं लगी है। भाजपा के रुख को भांपने के बाद इन सीटों पर सपा नाम का एलान करने की तैयारी कर रही है। वहीं कुछ पार्टी कार्यकर्ता संभावना जता रहे हैं कि इसी सप्ताह के अंत तक नाम सामने आ सकते हैं।
---------
नगीना में भाजपा और सपा के दावेदार
भाजपा : अनूप वाल्मीकि, यशवंत सिंह, लवकुश कुमार, रोहित रवि, फूल सिंह चौधरी, केके रवि, सचिनपाल वाल्मीकि, अंकित कुमार, राजीव पंवार, पीयूष राज, देवेंद्र सिंह, मनोज हिटलर और सचिन सिंह।
सपा : विधायक मनोज पारस एक मात्र टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं।
---------
नूरपुर में किसे मिलेगा टिकट
भाजपा : अवनी सिंह, सीपी सिंह, आयुष चौहान, डॉ. वीपी सिंह, आकांक्षा चौहान, पुष्पेंद्र शेखावत, राजीव सिसौदिया, कैप्टन आशीष वीर सिंह, आभा सिंह, सुंदर सिंह राणा, विनीत देवरा, कविश राणा और विनोद चौहान।
सपा: विधायक नईमुल हसन, कुंतेश सैनी, इरशाद अली अंसारी, वीके सैनी, ओमकारी यादव और हाजी उस्मान।
------------
बढ़ापुर में सपा के दावेदार भाजपा से ज्यादा
भाजपा : विधायक सुशांत सिंह के अलावा अमित चौहान और भूपेंद्र बॉबी।
सपा : शैलेंद्र चौहान, कपिल गुर्जर, फहद यजदानी, शराफत हुसैन, पंकज अग्रवाल, राधा सैनी, अवतार सिंह, मंदीप सिंह, रईश कुरैशी, ईशाक उम्मानी, विपिन चौहान, मंशाराम सैनी, किरपाल सैनी, हाजी जावेद राइन, राधा सैनी, ब्रजवीर चौधरी, सरदार सरजीत सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार जोधवीर सिंह आदि।
धामपुर: भाजपा और सपा ये हैं दावेदार
भाजपा : विधायक अशोक राणा के डॉ. इंद्रदेव सिंह, डॉ. एनपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चौहान, अवनीश चौहान और दुष्यंत चौहान।
सपा: पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, जियाउल्ला और हाजी एहसान।
--------------
चांदपुर में इनकी दावेदारी
भाजपा: विधायक कमलेश सैनी, डॉ. अनिल सिंह, अरविंद कुमार पप्पू, विकास गुप्ता, चेयरमैन राजेश सैनी, कपिल चौधरी और प्रमोद सैनी।
सपा: पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, रफी सैफी, मुंतजिर ठेकेदार और स्वेता चौधरी।
---------
नजीबाबाद: भाजपा में ज्यादा आवेदन
भाजपा : भारतेंद्र सिंह, लीना सिंघल, तरुण राजपूत, राजीव अग्रवाल, सुबोध पाराशर, मास्टर रमेश सिंह, मंगलेश शर्मा और अंकित राजपूत।
सपा : विधायक तसलीम अहमद, रफीक अंसारी, खुर्शीद मंसूरी और फुरकान खां।
------
बिजनौर में भाजपा और सपा से इनकी दावेदारी
भाजपा : विधायक सुचि मौसम चौधरी, उनके पति मौसम चौधरी के अलावा डॉ. वीरबल सिंह, विनय राणा, कविता चौधरी, प्रिंस चौधरी, विनोद राठी, डॉ. मंजू चौधरी, रावेंद्र सिंह और रणजीत सिंह।
सपा : किश्वर जहां, डॉ. रमेश तौमर, प्रभा चौधरी और महमूद कस्सार।
--------
नहटौर से भाजपा और सपा में दावेदारी
भाजपा : विधायक ओम कुमार मजबूती से टिकट मांग रहे हैं। दावेदारी में इनके अलावा पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. अभिषेक।
सपा: डॉ. विकास, कमलेश भुईयार, वीरेंद्र प्रधान, उमेश वाल्मीकि, राजाराम मदान, पूर्व सांसद यशवीर धोबी, महेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, संदीप समेत 15 से ज्यादा नाम शामिल हैं।

------------
रालोद में बिजनौर और नहटौर से इन्होंने की दावेदारी
बिजनौर सीट पर रालोद से डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष अली अदनान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, नागेंद्र पंवार, बृजवीर सिंह, प्रवीण सिंह देशवाल, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह राणा, पूर्व डीएम एसके वर्मा, पूनम चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह टिकट मांग रहे हैं। नहटौर से भी रालोद से पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व प्रत्याशी चंद्रपाल वाल्मीकि, मास्टर राजेंद्र सिंह भुईयार, हल्दौर नपा चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी, बिजेंद्र प्रधान, शाहबुद्दीन और वीरेंद्र सिंह दावेदार हैं।
वर्जन
संकेत हैं सपा हाईकमान तीन से चार दिन में जिले की सभी सीटों के टिकट फाइनल कर देगा।
- राशिद हुसैन, सपा, जिलाध्यक्ष
टिकट पर निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है। अगले एक सप्ताह में नाम सामने आने की संभावना है।
- सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed