{"_id":"62b0c1af3e26787c9a0d8d25","slug":"friend-s-father-shot-to-avenge-the-slap-bijnor-news-mrt593709569","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने पर दोस्त के पिता के मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने पर दोस्त के पिता के मारी गोली
विज्ञापन
नहटौर। गांव फलौदी में थप्पड़ मारने पर युवक ने दोस्त के पिता के पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोस्त के आपराधिक प्रवृति के होने पर दोनों को एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत देने के दौरान विवाद में दोनों के एक-एक थप्पड़ मार दिया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव फलौदी में अभिषेक कुमार व दिपिन आपस में दोस्त हैं। दोनों दोस्त के साथ साथ पड़ोसी भी है। बताया जाता है कि रविवार की शाम अभिषेक के पिता सुभाष ने दिपिन के आपराधिक प्रवृति में संलिप्त होने की बात कहते हुए दोनों दोस्तों से एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी थी। जिसको लेकर दिपिन व सुभाष के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में सुभाष ने दिपिन व अपने पुत्र अभिषेक को एक एक थप्पड़ मार दिया था।
थप्पड़ मारने की बात से क्षुब्ध होकर सोमवार की सुबह को दिपिन अपने दादा बलराम व पिता सुशील के साथ सुभाष के घर पहुंच गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मारपीट करते हुए दिपिन ने सुभाष के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली है। एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। दिपिन का आपराधिक इतिहास खंगाल कर कार्रवाई की जाएंगी।