फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraud of thousands by putting fake attendance of MNREGA workers

Bijnor News: मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर हजारों की हेराफेरी

Thu, 24 Aug 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:20 AM IST
सार

जिले में मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर 75000 रुपये से अधिक की हेराफेरी प्रकाश में आई। जिसको लेकर ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
Fraud of thousands by putting fake attendance of MNREGA workers
मनरेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर 75000 रुपये से अधिक की हेराफेरी प्रकाश में आई। जिसको लेकर ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया है। मामला हल्दौर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नसीरपुर नैनसिंह का है।

विज्ञापन


बीडीओ के अनुसार ग्रामीणों ने पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की थी। मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी एसटी को सौंपी गई है।

जहां संबंधित अधिकारी के अनुसार जांच में मौके पर काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि पंचायत में दूसरे गांव के मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर काम होना दिखाया गया।
विज्ञापन


बीडीओ के अनुसार इस प्रकार प्रथम दृष्टया मस्ट रोल 2267,2268,2269 से 77280 रुपये का फर्जी आहरण किया गया है। जांच की प्रति सीडीओ तथा उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मामले की जांच बीडीओ कर रहे हैं। ग्राम प्रधान तथा सचिव से जवाब तलब किया गया है। दोनों के जवाब आने पर मामला उनके सामने आएगा। - राम बहाल यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed