फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraud of millions by saying gold idol

पीतल की मूर्ति को सोने की बताकर ठगे थे लाखों रुपए

Tue, 01 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of millions by saying gold idol
सोने की मूर्ति बताकर लाखों की ठगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। मोहल्ला मजीदगंज निवासी अब्दुल कय्यूम की नगर के सराफा कारोबारी कल्पेंद्र वर्मा से मित्रता थी। सराफा कारोबारी ने अपने दो परिचितों मोहनपुर निवासी जगदीश और अरविंद के माध्यम से एक पीतल की खंडित मूर्ति का सौदा सोने की मूर्ति बताकर अपने मित्र अब्दुल कय्यूम से कराया था। नकली मूर्ति निकलने पर अब्दुल कय्यूम ने सराफा कारोबारी और मूर्ति बेचने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अब्दुल कय्यूम ने पुलिस को बताया कि सोने की मूर्ति बताकर उसकी कीमत 22 लाख रुपये बताया था। 17 लाख रुपये में मूर्ति का सौदा हुआ तथा छह लाख रुपये का भुगतान किया गया। शेष धनराशि देने के दबाव पर अब्दुल कय्यूम ने जब मूर्ति को चेक कराया तो वह नकली पीतल की मूर्ति के टुकड़े निकले। अब्दुल कय्यूम ने अपने सराफा कारोबारी मित्र सहित तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी ने दो आरोपियों जगदीश और अरविंद को लाखों रुपये की ठगी मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस को सराफा कारोबारी और एक अज्ञात की लाखों रुपये की ठगी के मामले में तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed