फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraud in the name of doubling money

धन दोगुना करने के नाम पर ठगी

Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of doubling money
धन दोगुना करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली के मुख्य तिराहे पर धन एवं आभूषण दोगुना करने का लालच देने वाले दो ठगों ने महिला एवं उसकी पुत्री से चार जोड़ी सोने के कुंडल की ठगी कर ली। वारदात के बाद ठग फरार हो गए। ठग

मोहल्ला हिंदू कालोनी निवासी सुधा एवं उसकी पुत्री जिया कस्बे के मुख्य तिराहे पर बुधवार को सामान खरीद रहीं थीं। तिराहे पर एक कास्मेटिक की दुकान के सामने उसे दो ठग मिले। ठगों ने उनका धन एवं सोने-चांदी के आभूषण दोगुने करने का लालच दिया। उनके झांसे में आकर मां-बेटी ने अपने कानों के सोने के कुंडल उतार कर ठग को दे दिए। ठगों ने उन्हें सामान दुगुना करने के लिए कुछ समय के लिए आंख बंद करने को लिए कहा। दोनों ने अपनी आंखें बंद कर ली उसके बाद दोनों ठग फरार हो गए। जब तक मां बेटी ने अपनी आंखें खोली तब तक दोनों ठग दिखाई नहीं दिए। ठगों की शिकार मां-बेटी ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर दोनों ठगों को आसपास में काफी तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed