फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fragrance of mangoes of Bijnor will smell in many states

कई राज्यों में महकेगी बिजनौर के आम की खुशबू

Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fragrance of mangoes of Bijnor will smell in many states
कई राज्यों में महकेगी बिजनौर के आम की खुशबू
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में उत्पादिक आम की खुशबू एनसीआर के जिलों में ही नहीं, देश के कई राज्यों में महकेगी। यहां के आग की गुणवत्ता अच्छी है। प्रशासन व उद्यान विभाग की ओर से निर्यातक को आमंत्रित कर बागवानों से वार्ता कराई जा रही है, ताकि यहां के बागवानों को आम के अच्छे दाम मिल जाएं। आम क्रेता कंपनी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अफसरों की उपस्थिति में आठ जून को जिले के बागवानों से वार्ता करेंगे।
बिजनौर जनपद में 9338 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग है। मंडावर, कोतवाली देहात, नांगल, किरतपुर आदि क्षेत्र में आम के बाग ज्यादा है। इस बार बागवानों की आय बढ़ाने के लिए शासन के निर्देशानुसार प्रशासन व उद्यान विभाग जिले में निर्यातकों को आमंत्रित कर रहा है। यह पहल जनपद में पहली बार हो रही है। अफसरों के अनुसार कई क्रेता सीधे बागवानों से संपर्क भी कर रहे है। दो निर्यातक कंपनी मैसर्स हेल्थ वीस्ट प्राइवेट लिमिटेड मंडावर, मैंसर्स शहनाज एक्सपोर्ट अमरोहा कंपनी की बागवानों से वार्ता के लिए सहमति मिल गई है। मंडावर की कंपनी जनपद में उत्पादित सामान को क्रय कर बाहर भेज रही है। आम क्रय के लिए भी इन कंपनी के प्रतिनिधि डा. शोएब व नदीम सिद्दीकी आठ जून को बागवानों के वार्ता करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह की ओर से वार्ता के संबंध में कंपनी व संबंधित अधिकारियों तथा आम उत्पादक किसानों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

आम के बागवानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिल जाए। इसके लिए निर्यातकों को आमंत्रित किया जा रहा है। दो निर्यातकों से सहमति मिल गई है। वह आठ जून को वार्ता कराई जाएगी। इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed