{"_id":"5aac08a94f1c1bb9758b5b44","slug":"fracture-in-track-half-hour-standing-train-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक में फ्रैक्चर, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक में फ्रैक्चर, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंदक में अप लाइन में फ्रैक्चर की मरम्मत करते रेलवे कर्मचारी ।
- फोटो : अमर उजाला
चंदक में चंदोक रेलवे स्टेशन व बालावाली स्टेशन के बीच अप लाइन में फ्रैक्चर मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इस ट्रैक से कुछ ही देर में हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को गुजरना था। आनन फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिश प्लेट लगवाई और कई ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया।
शुक्रवार सुबह चंदोक रेलवे स्टेशन व बालावाली रेलवे स्टेशन के बीच पेट्रोल मैन ने खंभा संख्या 1520/11 व 1520/13 के बीच अप लाइन में फ्रैक्चर देखा। इस ट्रैक से कुछ ही देर में हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से निकलना था। पैट्रोल मैन ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर लाइन में फ्रैक्चर की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया।
ट्रैक से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। सूचना परपीडब्ल्यूआई पवन कुमार व पीडब्ल्यूएस मणीराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्चर के स्थान पर फिश प्लेट लगाया गया। इस दौरान हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक वहां खड़ी रही। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस व दो मालगाड़ी को कॉशन देकर कम स्पीड पर वहां से निकाला गया। एक माह पूर्व भी रेलवे लाइन पर फैक्चर के स्थान के पास ही खंभा संख्या 1520/5 व 1520/7 व खंभा संख्या 1520/21 व 1520/23 के बीच पांच फरवरी को फ्रैक्चर मिली थी। करीब 27 घंटे में रेलवे ट्रैक सुचारु हुआ था ।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूएस मणीराम सिंह के मुताबिक दिन का तापमान व रात के तापमान के चलते लाइन में फ्रैक्चर होना स्वाभाविक है। तापमान के घटने व बढ़ने से लाइन में फ्रैक्चर हो जाता है। सवेरे से ही पैट्रोलिंग बढ़ा दी जाती है। पेट्रोल मैन ने लाइन में फ्रैक्चर की सूचना स्टेशन पर दी थी। सूचना मिलते ही टीम ने पहुंच कर फिश प्लेट लगाकर रेलवे ट्रैक सुचारु कर दिया है। विभाग ने पैट्रोल मैन का नाम नहीं बताया है।