फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fracture found in track between Chandak and Balavali

चंदक और बालावाली के बीच ट्रैक में मिला फ्रैक्चर

Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fracture found in track between Chandak and Balavali
अप लाइन पर दो जगह हुए फ्रैक्चर को सही करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
चंदक/नजीबाबाद में चंदक और बालावाली रेलवे स्टेशन के बीच अप रेल लाइन में दो जगह फ्रैक्चर होने की खबर से रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही बालावाली पीडब्लूआई के नेतृत्व में पहुंचे रेलपथ स्टाफ ने फिक्स प्लेट लगाकर कॉशन के साथ ट्रेनों को गुजारा। रेल लाइन फ्रैक्चर के कारण रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को आधा घंटा चंदक स्टेशन पर रोका गया। रेलवे अधिकारियों ने मौसम के चलते फ्रैक्चर को सामान्य प्रक्रिया बताया। फ्रैक्चर के कारण अप रेल लाइन से करीब एक घंटा तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। 
विज्ञापन

रेलवे लाइन पेट्रोलिंग के दौरान सोमवार सुबह पेट्रोलमैन राकेश कुमार को अप रेल लाइन पर दो जगह खंभा संख्या 1520/5 व 1520/7 और खंभा संख्या 1520/21 व 1520/23 के पास फ्रैक्चर मिला। राकेश ने इसकी सूचना तत्काल चंदक और बालावाली रेलवे स्टेशन को दी, जिससे अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को तत्काल घटनास्थल से पहले रोक दिया गया। रेलवे     कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ रेलपथ विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीडब्लूआई पवन कुमार, पीडब्लूएस कागू सिंह, मिस्त्री सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर फैक्चर के स्थान पर फिक्स प्लेट लगाकर रेलवे ट्रैक को सुचारु किया। अप रेल लाइन से करीब एक घंटा तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। अप लाइन पर आ रही रामनगर     चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण चंदक रेलवे स्टेशन पर आधा घंटा रोका गया। मरम्मत के साथ अप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा जा रहा है। सुबह छह से 9:30 बजे तक कई ट्रेनें फैक्चर रेल लाइन से गुजरीं। संयोग से कोई हादसा पेश नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलमैन की सजगता से रेल लाइन में फ्रैक्चर का पता लग गया। फ्रैक्चर की जानकारी होने के कुछ ही समय बाद रेलवे लाइन से रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को गुजरना था। अगर ट्रेन फ्रैक्चर रेल लाइन से गुजरी होती, तो बड़ा   हादसा हो सकता था। चंदक स्टेशन अधीक्षक कान्हा लाल मीणा ने पेट्रोलमैन की सजगता से समय   रहते रेल लाइन में फ्रैक्चर की जानकारी मिलने की बात कही। उन्होंने रेलवे लाइन की मरम्मत के साथ ट्रेनों को कॉशन पर गुजारे    जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed