फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fourth time repair of the road built four months ago

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कामराजपुर से लालपुर सोजीमल तक बनाई गई थी सड़क

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fourth time repair of the road built four months ago
नांगलसोती क्षेत्र में कामराजपुर-लालपुर सोजीमल संपर्क मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
चार माह पूर्व बनी सड़क की चौथी बार मरम्मत
विज्ञापन

नांगलसोती। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चार माह पूर्व गांव कामराजपुर से लालपुर सोजीमल तक बनाई गई सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर चौथी बार मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इससे पूर्व दिसंबर और जनवरी में ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क की मरम्मत की गई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था, जिस कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर लोनिवि ने तीन दिन पूर्व सड़क पर चौथी बार मरम्मत का कार्य शुरू कराया। नांगलसोती क्षेत्र में लोनिवि ने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत नवंबर में गांव कामराजपुर से तिसोतरा, गौसपुर होते हुए लालपुर सोजीमल तक पांच करोड़ की लागत से करीब साढ़े सात किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया था। सड़क बनने के एक सप्ताह बाद ही सड़क टूटने लगी थी, जिस पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर लोनिवि ने एक सप्ताह बाद ही सड़क की मरम्मत करा दी थी, लेकिन इसके बाद भी गांव कामराजपुर से लालपुर सोजीमल तक सड़क के जगह-जगह से उखड़ने पर दिसंबर और जनवरी माह में मरम्मत का कार्य किया गया था।
विज्ञापन

सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बनाई गई, जिस कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है - भूपेंद्र, ग्रामीण, गौसपुर।
सड़क पर चौथी बार मरम्मत कार्य करने में भी अनियमितता बरती जा रही है। मरम्मत के नाम सिर्फ खानापूर्ति हो रही हैं - राजकुमार, ग्रामीण, तिसोतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed