{"_id":"63e141bdfb662d1cdd3a9408","slug":"four-underpasses-being-built-on-the-bijnor-najibabad-railway-line-bijnor-news-c-14-1-107745-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर-नजीबाबाद रेलवे लाइन पर बन रहे चार अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर-नजीबाबाद रेलवे लाइन पर बन रहे चार अंडरपास
Mon, 06 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में चक्कर रोड के पास बनाया जा रहा अंडरपास।
- गेट नंबर 61, 67, 70, 71 पर बन रहे अंडरपास
- गेट बंद होने से लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेलवे की ओर से बिजनौर- नजीबाबाद रेलवे लाइन पर चार जगह अंडर पास बनाएं जा रहे हैं। यह अंडर पास बनाने का कार्य आरंभ हो गया है। शहर के पास बन रहे अंडर पास का निर्माण हो चुका है और रास्ता बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अंडर पास बनने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को फाटक बंद की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिला मुख्यालय पर सिंगल रेलवे लाइन है। शहर में दो रेलवे फाटक है। इन पर ओवरब्रिज नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। चक्कर रोड पर फाटक बंद होने की वजह से अक्सर जाम की समस्या बन जाती है। जाम से बचने के लिए वाहन चालक नजदीक के ही दूसरे रास्ता चुनते है, तो वहां भी गेट बंद से स्थिति जस की तस रह जाती। अब वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को कोई दिक्कत नहीं रहेगी। रेलवे की ओर से नजीबाबाद रोड से गढ़ी को जाने वाली सड़क पर गेट नंबर 61 पर अंडर पास बनाया जा रहा है। इसके अलावा गेट 67, 70 एवं 71 नंबर पर भी अंडर पास बनाने का कार्य चल रहा है।
आसपास जमीन की बढ़े भाव
चक्कर रोड के आसपास बड़े स्तर पर प्लाटिंग हो रही है, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने से लगने वाले जाम की स्थिति को देखते खरीदने वाले कम रूचि दिखा रहे थे। जैसे ही उस क्षेत्र में अंडरपास बनने का कार्य शुरु हुआ है। आसपास की जमीन के दामों में उछाल आ गया है। अंडरपास बनने से वहां से गुजरने रेलवे फाटक बंद होने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन...
रेलवे लाइन पर चार अंडर पास बनाने का कार्य चल रहा है। शहर के नजदीक गेट नवंबर 61 पर अंडरपास काफी बन गया है। - चंद्रशेखर, स्टेशन मास्टर