{"_id":"584c447c4f1c1b104f44b76a","slug":"four-teachers-suspended-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर चार शिक्षक निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर चार शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में परिषदीय स्कूलों में सेटिंग के जरिये शिक्षकों की ड्यूटी का खेल चल रहा है। बीएसए महेशचंद ने शनिवार को ब्लॉक कोतवाली देहात के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस पर शिक्षकों की सारी सेटिंग खुलकर सामने आ गई। कहीं शिक्षक ही गायब मिले तो कहीं शिक्षक के साथ साथ उपस्थिति पंजिका ही नहीं मिली। एक स्कूल में बच्चों ने बताया कि सहायक अध्यापक स्कूल आते ही नहीं हैं। उनकी जगह दूसरे शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करते हैं। बीएसए ने दो मुख्य अध्यापकों और दो सहायक अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया है।
बीएसए महेशचंद ने शनिवार को ब्लॉक के कई परिषदीय स्कूलों में छापामारी की। बीएसए गांव तेलीपाड़ा के प्राइमरी स्कूल में पहुंचे तो वहां से मुख्य अध्यापिका शैलजा व सहायक अध्यापिका सोनिया मित्तल गायब मिलीं। उनकी जगह दूसरे स्कूल में तैनात दो अनुदेशक बैठे मिले। अनुदेशकों को संकुल प्रभारी द्वारा स्कूल में भेजा गया था। मुख्य व सहायक अध्यापिका का छुट्टी का कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। स्कूल में बच्चे भी केवल दो थे। गांव औरंगजेबपुर साहली के प्राइमरी स्कूल में मुख्य अध्यापक/संकुल प्रभारी कमल कुमार भी गायब मिले। स्कूल में केवल अनुदेशक ही मिले। स्कूल में उपस्थिति पंजिका में उनका नाम ही नहीं लिखा हुआ था। प्राथमिक विद्यालय ढकिया में सहायक अध्यापक नितिन कुमार अनुपस्थित मिले। उनका छुट्टी का प्रार्थना पत्र मिला। बच्चोंं ने बीएसए को बताया कि सहायक अध्यापक नितिन कुमार स्कूल आते ही नहीं हैं। उनकी जगह पर दूसरे शिक्षक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करते हैं। बीएसए ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित मिले मुख्य व सहायक अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया है।