फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four students of Najibabad are included in the top-10 of the district

Bijnor News: नजीबाबाद के चार विद्यार्थी जिला के टॉप-10 में शामिल

Wed, 26 Apr 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four students of Najibabad are included in the top-10 of the district
मंडावली के सेंट मेरीज में इंटर मीडिएट की जिला द्धितीय टॉपर महक नूर को मिठाई ​खिलातीं प्रधानाचार
- विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो - 25एनजेडबी03ए से 03एच तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर की हाईस्कूल और इंटर की चार प्रतिभाओं ने जिले के टॉप-10 विद्यार्थियों में शामिल होकर नगर का नाम रोशन किया। नाम रोशन करने वालों में सेंट मेरी मंडावली, कासमियां इंटर कॉलेज और एमडीकेवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हैं। सेंट मेरी की महक नूर ने इंटर में यूपी की टॉप-10 सूची में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन किया।
सेंट मेरी मंडावली की इंटर मीडिएट की छात्रा महक नूर और सानिया ने जिले में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महक नूर ने 96 प्रतिशत अंक और सानिया ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट मेरी के प्रबंधक फादर जॉर्ज, प्रधानाचार्या सिस्टर शांतिग्रेस और शिक्षकों ने जनपद और प्रदेश में नाम रोशन करने के लिए दोनों मेधावियों को बधाई दी।
विज्ञापन


कासमियां इंटर कॉलेज के छात्र ताबिश आलम ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया। ताबिश के माध्यम से कासमियां इंटर कॉलेज भी जनपद के उन स्कूलों में शामिल हो गया है, जिनके विद्यार्थी टॉप-10 में रहे हैं। प्रधानाचार्य नफीसुलहसन, प्रबंधक वकील अहमद और ताबिश के शिक्षक पिता तौकीर आलम विद्यालय का नाम रोशन होने से खुश हैं। एमडीकेवी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा खुशी गुप्ता ने 96.33 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में दूसरा और नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक नीरज जैन कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने खुशी काे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक बनना चाहती है महक नूर
नजीबाबाद। सेंट मेरी मंडावली की इंटर मीडिएट की छात्रा महक नूर ने यूपी में 10वां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। महक का लक्ष्य चिकित्सक बनकर रोगियों की सेवा करना है। मंडावली के किराना कारोबारी फिरोज आलम की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। महक नूर ने अपनी बड़ी बहन आफिया नूर की तर्ज पर चलते हुए उज्ज्वल शैक्षिक भविष्य को अपना लक्ष्य बनाया। महक ने 480/500 अंक के साथ जनपद में दूसरा और प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। जीव-विज्ञान में 97, भौतिक, रसायन विज्ञान और हिंदी में 96-96 और अंग्रेजी में 95 अंक पाने वाली मेधावी महक नूर को डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने फोन पर शुभकामनाएं दीं। महक अपनी उपलब्धि का श्रेय बड़ी बहन उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद से जैनेटिक्स में एमएससी कर रही आफिया को देती है। 2019 में आफिया ने सेंट मेरी मंडावली में अध्ययनरत रहते हुए इंटर में जिले को टॉप किया था।

सानिया का लक्ष्य कार्डियोलॉजिस्ट बनना

नजीबाबाद। इंटरमीडिएट में जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सानिया कार्डियोलॉजिस्ट बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती है। सेंट मेरी मंडावली की मेधावी सानिया मजदूर पेशा परिवार से है। पिता सलाउद्दीन मैक्स वाहन चलाकर अपनी दो बेटियों के शैक्षिक भविष्य को संवार रहे हैं। 95.60 प्रतिशत अंक पाने वाली सानिया ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव-विज्ञान और हिंदी में समान 97 अंक और अंग्रेजी में 90 अंक प्राप्त किए हैं। चार से पांच घंटे अध्ययन करने वाली सानिया का कहना है कि हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इलाज महंगा है। वह कार्डियोलॉजिस्ट बनकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा देना चाहती है। सानिया उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सलाउद्दीन और मां सलमा को देती है। पिता सलाउद्दीन का कहना है कि उनकी दोनों बेटियां बेटों से अधिक प्यारी हैं। बेटियों को उनका लक्ष्य दिलाने के लिए वे कसर नहीं छोड़ेंगे। सानिया का कहना है कि उसने बिना ट्यूशन पढ़ाई की।



इंजीनियर बनना चाहती है खुशी
नजीबाबाद। जनपद में हाईस्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली एमडीकेवी इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी गुप्ता का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। वह इंजीनियर बनकर राष्ट्र सेवा करना चाहती है। कारोबारी पिता कृष्ण कुमार गुप्ता की होनहार पुत्री खुशी गुप्ता उपलब्धि का श्रेय अपने ट्यूशन शिक्षक सतेंद्र राजपूत, शिक्षकों और माता-पिता को देती है। खुशी का कहना है कि अगर इंसान अपना लक्ष्य बना ले तो उसे सफलता जरूर मिलती है। खुशी को अच्छे अंक आने की उम्मीद थी। उसका कहना है कि जनपद के टॉप-05 में शामिल होने से उसका हौसला बढ़ा है और वह इंटर में उच्च स्थान हासिल करने के लिए मेहनत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed