फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people, including the village head, were accused of attempting to rape a woman.

Bijnor News: ग्राम प्रधान समेत चार पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the village head, were accused of attempting to rape a woman.
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गांव के वर्तमान प्रधान जाहिद हुसैन पर लंबे समय से गलत नीयत रखने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत चार पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, प्रधान अक्सर रास्ते में उसका पीछा करता और आपत्तिजनक व्यवहार करता था। कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला का आरोप है कि 19 मार्च 2026 की रात करीब आठ बजे जाहिद उसके घर में घुस आया और जबरन पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही उसके पुत्र शहजाद, जावेद और वसीम उर्फ मोनू मौके पर पहुंचे और अपने पिता को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग कर दी। महिला का कहना है कि आरोपितों ने उसे धमकाते हुए जान से मारने और परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की चेतावनी भी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद जब वह थाना स्योहारा रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिसकर्मियों ने आरोपितों से सांठगांठ कर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और उल्टा उसे ही धमकाया। पीड़िता के अनुसार, इससे पहले भी आरोपित उसके और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जाहिद हुसैन, शहजाद, जावेद और वसीम उर्फ मोनू निवासी ग्राम कुरी बांगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed