{"_id":"6744d0a36c2451f4580173b6","slug":"four-people-died-due-to-fever-in-mirzalipur-in-23-days-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-136615-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मिर्जालीपुर में 23 दिन में बुखार से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मिर्जालीपुर में 23 दिन में बुखार से चार लोगों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांव मिर्जालीपुर में बुखार से 23 दिन के भीतर चार लोगों की मौत हो गई। अभी भी गांव में बुखार से कई लोग ग्रसित हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में सर्वे किया।
ग्रामीण बलराज सिंह, धर्मपाल सिंह, शानू, चेतराम, रणवीर सिंह, भूदेव सिंह और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में बुखार तेजी से फैल रहा है।
बीमार लोगों का निजी अस्पतालों में उपचार करा जा रहा है। मगर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बताया कि बुखार की वजह से उनके गांव के 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की चार नवंबर, 45 वर्षीय सुनीता देवी की छह नवंबर, 60 वर्षीय उर्मिला देवी पांच नवंबर और 40 वर्षीय क्रांति देवी की 23 नवंबर को बुखार के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
अभी भी गांव में कई लोग बुखार से ग्रसित है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की।