{"_id":"65e8b2fdaa67749d78027cca","slug":"four-kilometer-long-jam-on-east-ganganahar-road-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-107043-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पूर्वी गंगनहर मार्ग पर चार किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पूर्वी गंगनहर मार्ग पर चार किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
कांवडि़यों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने किया है रूट डायवर्जन
हरिद्वार से कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्तों को भी परेशानी झेलनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। कांवडि़यों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इसी वजह से पूर्वी गंगनहर मार्ग पर अधिक संख्या में वाहनों के आवागमन से बुधवार को दिनभर जाम लगा रहा। हरिद्वार से कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्तों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कई मार्गाें पर रूट डायवर्ट किया है। पुलिस ने मंगलवार को प्राइवेट वाहनों और हरिद्वार से कांवड़ ले जाने वाले शिवभक्तों के वाहनों को पूर्वी गंगनहर मार्ग से रवाना किया। पूर्वी गंग नहर के संकरे मार्ग पर अधिक वाहनों के आवागमन से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही ।
दोपहर बाद पूर्वी गंगनहर मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए। गांव बिजौरी के निकट दोनों दिशाओं में करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगीं रहीं। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करती दिखी। देर शाम तक शिवभक्तों को पूर्वी गंग मार्ग पर लगे जाम से निजात नहीं मिली। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग और फोरलेन मार्ग पर वाहनों का आवागमन कम दिखा।
विज्ञापन
पूर्वी गंगनहर मार्ग पर संकरी पुलिया होने के कारण एक दिशा से एक वाहन ही रवाना होता है। इसी वजह से जाम के हालात बन गए। मार्ग पर यातायात सुचारू कराया जा रहा है। - सुदेश पाल सिंह, थानाध्यक्ष, मंडावली
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। पूर्वी गंग नहर पर पुलिस जाम हटवाकर यातायात सुचारू करा रही है। - अनिल कुमार सिंह, सीओ