फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four including husband booked for dowry murder

पति समेत चार पर दहेज हत्या का का मामला दर्ज

Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four including husband booked for dowry murder
पति सहित चार पर दहेज हत्या का का मामला दर्ज
विज्ञापन

बढ़ापुर। मोहल्ला नौमी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने विवाहिता के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। सीओ नगीना ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
नई कालोनी निवासी राजकुमार की पत्नी तरुणा की रविवार की शाम तबियत खराब हो गई थी। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता चरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पुत्री तरुणा का विवाह छह वर्ष हुआ था। आरोप लगाया कि उसका पति राजकुमार व ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर तरुणा के साथ मारपीट होती रहती थी। तरुणा का पति दहेज की मांग और संतान नहीं होने के लिए उसके साथ तानाकशी करता था। विवाहिता के समझाने का इन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

चरन सिंह का आरोप है कि रविवार की शाम विवाहिता के पति राजकुमार, देवर धर्मवीर, चचेरे ससुर सुरेश व सास गुड्डो ने खाने की वस्तु में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर तरुणा को खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसको नगीना सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजकुमार समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज किया गया है। सूचना मिलने पर सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed