फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four crows found dead again in Nagina

फिर मिले चार कौवे मृत

Wed, 20 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four crows found dead again in Nagina
नगीना के बिश्नोई सराय में तड़पते मिले कौओ को ईलाज के लिए ले जाते वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
फिर मृत मिले चार कौवे
विज्ञापन

नगीना/राजा का ताजपुर। एक सप्ताह से नगर के अलग-अलग मोहल्लों में मृत व बीमार कौवे पड़े मिलने से नगरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बुधवार सुबह मोहल्ला विश्नोई सराय में दो कौवे को एक पीपल के पेड़ के पास तड़पता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम के ऋषिपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया की इनमें से एक कौवा अभी जीवित है इसका उपचार कराया जाएगा। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से नगर के अलग-अलग मोहल्लों में तीन कौवे मृत मिल चुके हैं। वन विभाग के रुचित चौधरी ने बताया कि ग्रामीण व नगर क्षेत्रों से उनके पास कौवे मरने व तड़पते देखने की सूचनाएं आती हैं इन पर वह मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती करते हैं। वह 18 कौवे चिकित्सालयों में भर्ती करा चुके हैं। इनमें से सिर्फ तीन को ही बचाया जा सका है।
नगीना के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद ने बताया कि अब तक पांच मृत कौवे का पोस्टमार्टम कराया गया। इनमें से एक कौवा विद्युत करंट व चार कौवे ठंड के कारण दिल का दौरा पड़ने से मृत पाए गए थे। उन्होंने बताया की बुधवार सुबह विश्नोई सराय से जिन दो कौवों को इलाज के लिए लाया गया था उनमें से एक मर चुका था जबकि एक को उपचार के बाद बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि मृत एक कौवे का पोस्टमार्टम कराया गया । इसमें उसकी मौत का कारण ठंड से आया है।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर के ग्राम हरौली में अलग-अलग स्थानों पर दो कौवों के मरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाद में ग्रामीणों ने मरे कौवों को जमीन में दबा दिया। बुधवार सुबह ग्राम हरौली निवासी उमर के घर के पास एक कौवा मरा पड़ा मिला। इसके अलावा गांव के बाहर आम के बाग के पास भी एक कौवा मरा पड़ा था। गांव में कौवों के मरने से ग्रामवासी आशंकित हो गए। इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी स्योहारा को दी गई, लेकिन जांच के लिए कोई नही पहुंचा। बाद में ग्रामवासियों ने मरे कौवों को गड्ढा खोदकर दफना दिया। पशु चिकित्साधिकारी सुधीर कुमार का कहना है कि कौवों की मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed