{"_id":"672bc92e1ae717ef790b8c94","slug":"four-criminals-who-tried-to-rob-a-bank-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-135227-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैंक में डाका डालने का प्रयास करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैंक में डाका डालने का प्रयास करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस ने पीएनबी की शाखा में डाका डालने का प्रयास करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग है। इनका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। आरोपियों ने पीएनबी की शाखा में दो बार और बंधन बैंक में एक बार डाका डालने का प्रयास किया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने कार्तिक पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव जमालपुर पठानी और शिवकुमार पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अलावलपुर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया। इनके साथ ही दो बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं। इनके पास से दो सबल, एक इलेक्ट्रॉनिक कटर, तीन कटर ब्लेड, एक गैस सिलेंडर, हथौड़ी पेशकश और दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम पांच लोग पिछले कई दिनों से बैंकों में डकैती डालने का प्रयास कर रहे थे। तीन बार प्रयास किया भी जा चुका है।
बताया कि 28 अक्टूबर की रात बंधन बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास किया था। इसके साथ ही 3 नवंबर और 5 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक की बैराज रोड शाखा में भी डकैती डालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पकड़े गए आरोपियों का एक साथ ही देवपुत्र सविंदर निवासी गांव जमालपुर पठानी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। बता दे की दो दिन पहले ही पीएनबी की शाखा में चोरों ने स्वेटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
इसके संबंध में शहर कोतवाली में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने इन आरोपी गिरफ्तार करते हुए तीन मामलों का खुलासा कर दिया है।