फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four cows died of hunger in the temporary cowshed

अस्थायी गोशाला में भूखे मर गए चार गोवंश

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four cows died of hunger in the temporary cowshed
अस्थायी गोशाला में भूखे मर गए चार गोवंश
विज्ञापन

स्योहारा। गांव रतनपुरा की गोशाला में गोवंश के लिए चारे और पानी की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में चार गोवंशों की मौत भूखे रहने के कारण हो गई। इस मामले की शिकायत डीएम से की गई। रविवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम धामपुर गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। उनसे भी ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की।

क्षेत्र के गांव रतनपुरा में बनी गोशाला का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां पर तीन हेक्टेयर में अस्थायी पशुशाला बनाई गई है, जिसमें लगभग 146 पशु हैं। गांव निवासी सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, भूदेव कुमार, अरविंद कुमार आदि का कहना है कि रतनपुरा की गोशाला में पशुओं के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। गोशाला में मौजूद 146 पशुओं के लिए एक क्विंटल भूसा भी मौके पर मौजूद नहीं है, न ही कोई चारे की व्यवस्था है। गोशाला में मौजूद पशु भूख से मर रहे हैं। अब तक चार पशु भूख से तड़प कर मर चुके हैं, जिन्हें गोशाला में हीं दबा दिया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से की। डीएम के आदेश पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार ने रविवार को गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही रतनपुरा की अस्थायी गोशाला को आदर्श गोशाला बनाया जाएगा। एसडीएम ने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की साथ ही अपनी ओर से ग्राम प्रधान को 2100 रुपये की धनराशि दी। उन्होंने कहा जल्दी पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करा दी जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed