फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four constables made line-spot

चार आरक्षी किए गए लाइनहाजिर

Wed, 06 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four constables made line-spot
चार आरक्षी किए गए लाइनहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस अफसर कोताही बरतने के मूड में नहीं है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। वहीं सुरक्षा में लगे चार आरक्षियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया गया।

सोमवार रात करीब नौ बजे एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम परीक्षा केंद्रों की ड्यूटी चेकिंग के लिए निकले। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में तैनात प्रशांत त्यागी, विजय यादव गैरहाजिर मिले। वहीं केपीएस इंटर कॉलेज में नितिन चिकारा ड्यूटी पर नहीं मिले। आरजेपी इंटर कॉलेज से आकाश पुंडीर भी गैरहाजिर थे। प्रभारी निरीक्षक ने पहले इनसे फोन पर संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पहले इन आरक्षियों ने बताया कि वे ढाबे पर खाना खाने के लिए आए हैं। इनसे ढाबे का नाम मालूम कर वहां भी चेक किया गया लेकिन ये आरक्ष्क्षी खाना खाने भी नहीं पहुंचे थे। इसकी रिपोर्ट तैैयार कर एसपी को प्रेषित की गई। रिपोर्ट के आधार पर चारों आरक्षी तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिए गए। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में पेपर लीक को लेकर हल्ला मचा हुआ है। ऐसे में अपने यहां भी पुलिस प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। रात में भी परीक्षा केंद्रों के उन कमरों की निगरानी की जा रही है, जहां प्रश्नपत्र रखे हुए हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चार आरक्षी लाइनहाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed