फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four arrested for balding teenager on suspicion of theft

चोरी के शक में किशोर को गंजा करने वाले चार गिरफ्तार, चालान किया

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for balding teenager on suspicion of theft
चोरी के शक में किशोर को गंजा करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

स्योहारा। चोरी करने के शक में किशोर को गंजा कर घुमाने और पीटने के आरोपी चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया।
शनिवार को नगर के आरएसपी रोड़ पर स्थित एक चाय के होटल पर एक किशोर को गल्ले से रुपये चोरी करने के शक में दुकान स्वामी ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। दुकान स्वामी ने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ मिलकर किशोर को रस्सी की मदद से पेड़ से बांधकर पिटाई की बाद में उसे गंजा कर मोहल्ले में घुमाया। किसी ने इस प्रकरण की वीडियो बना कर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को छुड़ाकर थाने लाकर बैठा दिया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए स्योहारा पुलिस को त्वरित कार्यवाई के आदेश दिये। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह व सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ ने रविवार को देर रात पहुँच कर पीड़ित किशोर के बयान दर्ज किये। आनन फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्की पुत्र सुनील, प्रकाश उर्फ जगवा पुत्र सतीश, गुड्डू पुत्र रामस्वरूप व सौरभ पुत्र महिपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed