{"_id":"64861812a856b97c2d0a2e44","slug":"four-accused-arrested-in-theft-in-three-houses-one-absconding-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-1761-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन घरों में हुई चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन घरों में हुई चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुरादाबाद पुलिस ने किया घटना का खुलासा, धामपुर पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। छह जून 2024 को धामपुर के क्षत्रियनगर में एक ही दिन में तीन लोगों के घरों में हुई चोरी के मामले में मुरादाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी फरार है।
आरोपियों में से दो दिल्ली के निवासी हैं। जबकि दो में से एक चांदपुर और दूसरा स्योाहरा का रहने वाला है। धामपुर के क्षत्रियनगर में चोरों ने एक ही दिन में प्रदीप कुमार अग्रवाल, टिकेंद्र कुमार और सिंचाई विभाग में कार्यरत प्रीति रानी के मकान को खंगाला था। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस चाेरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुरादाबाद से सूचना मिली कि वहां की पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने धामपुर में चोरी की हुई घटना में भी संलिप्त होना स्वीकार कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान हुई।
विज्ञापन
इन आरोपियों का हुआ चालान, घटना में शामिल कार सीज
कोतवाल ने बताया कि आरोपियों में स्योहारा थाना के मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी शुभम सैनी, चांदपुर निवासी जुवैद, दिल्ली जहांगीर निवासी गुलफाम व सैफुद्दीन शामिल है। एक आरोपी अभी फरार है। चोरी की घटना में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद कर सीज कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मुरादाबाद की ओर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन