{"_id":"6005d2d18ebc3e31d101288a","slug":"found-another-corona-infected-bijnor-news-mrt521192670","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कोरोना संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन
एक और कोरोना संक्रमित मिला
बिजनौर। जिले में एक और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इसके साथ में 646 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4365 हो गई है। इनमें से अब तक 4253 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक करीब 63 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 49 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 97 हजार 669 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 96 हजार 262 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4365 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 91 हजार 897 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1407 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4253 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है।
तुरतपुर में कैंप लगाकर की जांच
अफजलगढ़। गांव तुरतपुर में लगभग 65 वर्षीय व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत होने एवं कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर कोरोना की जांच की। डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि गांव तुरतपुर में करीब 65 वर्षीय व्यक्ति को बीमारी के चलते परिजन काशीपुर ले गए थे। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए थे। उसकी कोरोना जांच कराई गई, लेकिन उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार कालागढ़ में रामगंगा घाट पर किया गया। उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर मृतक के परिजनों सहित गांव के 80 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।