फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forms to be filled for making ration cards of the needy

जरूरतमदों के बनाए जा रहे है राशन कार्ड

Thu, 16 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Forms to be filled for making ration cards of the needy
नजीबाबाद में राशन कार्ड फार्म भरने के संबंध में जानकारी देती चेयरपर्सन सबिया निशात और पूर्व चेय? - फोटो : NAZIBABAD
जरूरतमंदों के राशन कार्ड बनाने के लिए भरे जा रहे फार्म
विज्ञापन

नजीबाबाद। लॉकडाउन के दौरान राशन उपलब्ध कराने के लिए ऐसे जरूरतमंदों के राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म भरे जा रहे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और उन्हें राशन की जरूरत है। नगरपालिका परिषद वार्ड सदस्यों के माध्यम से नए राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म भराने का अभियान चला रही है।
नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने राशन के लिए परेशान ऐसे लोगों से तत्काल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने की सलाह दी है। चेयरपर्सन सबिया निशात ने कहा कि नगरपालिका परिषद के वार्ड सदस्यों के माध्यम से राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से करीब 200 से अधिक फार्म पूर्ति विभाग को दिए जा चुके है।
विज्ञापन

उधर, पूूर्ति अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में 2011 की जनगणना के अनुसार 64 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 80 प्रतिशत राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य था। शहरी क्षेत्र का लक्ष्य पूरा हो चुका है। हाल ही में जारी नए शासनदेश में डीएसओ राशन कार्ड जारी करेंगे। पूर्ति अधिकारी के अनुसार जल्द नए राशन कार्ड की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed