फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former Nagina MLA Omprakash dies

पूर्व विधायक ओमप्रकाश का निधन

Mon, 26 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Former Nagina MLA Omprakash dies
नगीना के पूर्व विधायक ओमप्रकाश। (फाइल फोटो)। - फोटो : BIJNOR
नगीना के पूर्व विधायक ओमप्रकाश का निधन
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। सन 1991 में प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार के दौरान नगीना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक बनने वाले पूर्व विधायक ओम प्रकाश का शनिवार रात निधन हो गया। उनकी मौत कोरोना से होना बताया जा रहा है। वह करीब 65 वर्ष के थे।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया कि नगर के मोहल्ला लाल सराय के मूल निवासी पूर्व विधायक ओम प्रकाश ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर 1991 में भाजपा के टिकट पर नगीना विधानसभा का चुनाव जीता था। उसके बाद वह सन 1993 व 1996 में भी वह भाजपा के टिकट पर दो बार चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। वर्तमान में वह पार्टी के प्रांतीय पार्षद थे। वह बिजनौर में आवास विकास कॉलोनी में ही रह रहे थे। शनिवार रात उनका बिजनौर में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, विशाल अग्रवाल, इंजीनियर अमित गुप्ता, शिव शंकर सक्सेना आदि ने शोक व्यक्त किया। 29 अप्रैल को उनके छोटे पुत्र की शादी होनी है। परिवार में विवाह कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed