फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MLA accused of indecent remarks, video viral

Bijnor News: बिजनौर - पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 06 May 2023 10:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Former MLA accused of indecent remarks, video viral
- भाजपा नेताओं के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग, वायरल वीडियो देखकर आलोचना कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मतदान हो चुका है। जहां एक ओर हार-जीत के समीकरण पर लोग चर्चा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो पर भी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में वर्धमान कॉलेज में भाजपा नेताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यह आवाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रुचि वीरा की बताई जा रही है। बता दें कि सपा से उनकी बेटी स्वाति वीरा चुनाव मैदान में हैं। इस संबंध में जहां भाजपा नेता उनकी भाषा की आलोचना कर रहे हैं। रुचि वीरा का कहना है कि जो कुछ कहा, अपने बचाव में कहा था।
फेसबुक पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें पूर्व विधायक रुचि वीरा मतदान वाले दिन वर्धमान कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र के गेट पर खड़ी हैं। इस वीडियो में पूर्व विधायक पहले पुलिसकर्मियों से कहती हैं तो पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री, पूर्व एमएलसी समेत अन्य भाजपा नेताओं को मोबाइल अंदर कैसे ले जाने दिया गया। तभी अंदर से भाजपा नेता बाहर की तरफ आते दिखाई देते हैं। इसी बीच पूर्व विधायक भाजपा नेताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। तभी पास से गुजर रही एक महिला पूर्व विधायक को टोकती है। हालांकि भाजपा नेता बिना कोई विरोध किए मतदान केंद्र से बाहर निकल गए। अब सोशल मीडिया पर ही लोग इस वीडियो को लेकर भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन::
भाजपा नेता गड़बड़ी कर रहे थे : रुचि वीरा

पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख, प्रत्याशी पति और प्रत्याशी बेटा समेत सौ डेढ़ सौ लोग बूथ में घूमकर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे, सभी जगह शिकायत कर ली, कोई सुनने को तैयार नहीं था। मेरा सवाल है कि वे सभी बूथ के अंदर क्या कर रहे थे, मुझे आशंका है कि इन्होंने बूथ कैप्चरिंग करनी चाही है। वे मेरे ऊपर हमला भी कर सकते थे, मैंने जो भी कुछ कहा अपने बचाव में कहा। जब औरत घिर जाएगी तो क्या करेगी, अपने बचाव में मैं तो सबकुछ कहूंगी। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करने की तैयारी कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी भाषा शोभा नहीं देती : वीरबल सिंह
भाजपा प्रत्याशी इंदिरा सिंह के पति एवं भाजपा नेता डॉ. वीरबल सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन वर्धमान कॉलेज में पूर्व विधायक रुचि वीरा ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वह उन्हें शोभा नहीं देते। वह भद्र परिवार से हैं, ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। हम इस पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं देना चाहते। उस दिन भी हमने सबकुछ सुना और वहां से बिना कुछ कहे आ गए। रही बात गड़बड़ी के आरोपों की तो हमने पूरे नियमों का पालन किया है। इस तरह विवाद करके वह माहौल खराब करना चाह रही थी, ताकि मतदान प्रभावित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed