फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former head shot dead in Bijnor

बिजनौर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Former head shot dead in Bijnor
बिजनौर-नजीबाबाद के भागूवाला निवासी सागर सिंह सैनी (फाइल फोटो) - फोटो : NAZIBABAD
बिजनौर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव रामपुर चांठा में घर के आंगन में सो रहे पूर्व प्रधान सागर सिंह सैनी (68) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव रामपुर चांठा निवासी सागर सिंह सैनी (68) की दो पत्नियां तारो देवी व चंद्रो देवी और नौ पुत्र व छह पुत्रियां हैं। चंद्रो देवी पिछली योजना में गांव की प्रधान थी। वह खुद भी गांव सीकरी के प्रधान के रह चुके थे। रविवार रात सागर सिंह घर के आंगन में सोए हुए थे। उनका पुत्र हरेंद्र अपनी पत्नी के साथ कुछ दूरी पर सो रहा था। दोनों पत्नियां पौत्र के जन्म पर ऋषिकेश गई हुई थी। हरेंद्र ने बताया कि हत्यारोपी छत के रास्ते आया था और उसी रास्ते से फरार हो गया। रात में अंधेरा होेने के कारण वह उसे पहचान नहीं पाया। उसने अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष मंडवाली मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोली चलने को टायर फटने की आवाज समझ बैठा बेटा
नजीबाबाद/भागूवाला। गांव रामपुर चांठा में पूर्व प्रधान के पति की हत्या के दौरान गोली की आवाज सुनकर उनके बेटे हरेंद्र की नींद खुल गई। लेकिन गोली की आवाज को टायर फटने की आवाज समझ बैठ और अपने ट्रैक्टर की ओर चला गया। ट्रैक्टर के चारों टायर सही मिलने के बाद लौटा तो उसने पिता की मच्छरदानी से धुआं उठते और एक व्यक्ति को छत की ओर भागते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेंद्र वारदात के बाद आसपास के लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी। पंद्रह बच्चों के पिता सागर सिंह की जिस समय गोली मारकर हत्या की गई उसका एक मात्र पुत्र हरेंद्र और उसकी पत्नी करीब छह मीटर के फासले पर ही सो रहे थे। सागर सिंह की दोनों पत्नियां अपने पोते के जन्म पर ऋषिकेश गई हुई थी। सागर सिंह किरतपुर थाने क्षेत्र के गांव सिकरी का मूलवासी थे। पत्नी तारो देवी अपने तीन पुत्रों के साथ सिकरी में ही रहती हैं। सागर सिंह 2002 में गांव सिकरी के प्रधान भी रह चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव सिकरी ले जाया गया।

खरबूजे के बीजों पर फिसला था हमलावर
पूर्व प्रधान के पति को गोली मारकर भागा हमलावर सीढ़ियों पर पड़े खरबूजे के बीजों पर फिसला था। खरबूजे के बीजों पर हमलावर की चप्पल रखे जाने और फिर छत की ओर जाने के निशान है। पुलिस को सीढ़ियों के पास से एक कारतूस मिला है। पुलिस का अनुमान है कि हमलावर के सीढ़ियों पर फिसलने के दौरान एक कारतूस जमीन पर गिरा होगा।

बिजनौर-नजीबाबाद के भागूवाला के रामपुर चाठा में पूर्व प्रधान के पति की हत्या प्रकरण में जांच करते

बिजनौर-नजीबाबाद के भागूवाला के रामपुर चाठा में पूर्व प्रधान के पति की हत्या प्रकरण में जांच करते - फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर-नजीबाबाद के भागूवाला के रामपुर चाठा में पूर्व प्रधान के पति की हत्या पर विलाप करते परिजन।

बिजनौर-नजीबाबाद के भागूवाला के रामपुर चाठा में पूर्व प्रधान के पति की हत्या पर विलाप करते परिजन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed