{"_id":"5fa1aa1d8ebc3e9b9e6c6b9f","slug":"forgotten-masks-corona-not-yet-gone-bijnor-news-mrt5093799131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाना भूले लोग, कोरोना अभी गया नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क लगाना भूले लोग, कोरोना अभी गया नहीं
विज्ञापन
बिजनौर में बिना मास्क के आते जाते लोग।
- फोटो : BIJNOR
मास्क लगाना भूले लोग, कोरोना अभी गया नहीं
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही लोगों ने लापरवाही शुरू कर दी है। मास्क लगाना कम कर दिया है। बाजार में भी लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। जबकि कोरोना के मामले अभी भी लगातार आ रहे हैं। लोगों के लिए बिना पहने मास्क के घर से बाहर निकलना खतरा पैदा कर सकता है।
- यूरोपियन देशों की तरह सेकेंड स्टेज शुरू हो गई तो हालात बिगड़ सकते हैं
कोरोना संक्रमण ने हर किसी को अलग अलग तरीकों से प्रभावित किया। इससे उबरने के लिए हर कोई अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। यूरोपियन देशों में कोरोना का द्वितीय चरण भी शुरू हो चुका है। इन देशों में फिर से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। जनपद में लोगों ने कोरोना संक्रमण को लेकर बड़े स्तर पर लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। सड़कों पर और बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग बाजार में भी बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। बाजारों और अस्पतालों आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मास्क लगाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि कोरोना अभी तक खत्म नहीं हुआ है।
बिना मास्क लगाए बाजार पहुंचे शिवकुमार, अमित कश्यप, मुकेश धीमान, नरेंद्र प्रजापति आदि ने सफाई दी कि वे अधिकांश समय मास्क लगाए रहते हैं, लेकिन अधिक समय तक मास्क लगाने पर उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर कभी कभी चेहरे से मास्क हटा लेते हैं।
विज्ञापन
हालांकि जिले में संक्रमण की दर काफी कम हो गई है। मंगलवार तक जनपद में कुल 3546 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 3381 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बलबूते कोरोना से जंग जीती है। अब तक करीब 53 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। जनपद में मृत्यु दर काफी कम और रिकवरी रेट बेहतर होने से लोगों में कोरोना का डर कम होने लगा है।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। हर किसी को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। साथ ही सैनिटाइजर और कोविड-19 की हर गाइड लाइन का पालन करने में ही सभी की भलाई है। लोगों में लापरवाही का यही आलम रहा तो परिणाम और भयानक हो सकते हैं।