{"_id":"64d3dd8465f05bbb3605a664","slug":"forest-officers-should-catch-guldar-out-of-their-offices-bhakiyu-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-8727-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कार्यालयों से निकल गुलदार पकड़ें वन अफसर : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कार्यालयों से निकल गुलदार पकड़ें वन अफसर : भाकियू
Thu, 10 Aug 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह ने कहा कि वन विभाग के अफसरों की गुलदार पकड़ने में चाल धीमी है। कहा कि जनपद को गुलदार मुक्त करने के लिए वन अधिकारी कार्यालयों व गेस्टहाउस से बाहर निकलें, वरना भाकियू कार्यकर्ता उन्हें पकड़ कर मचान पर बैठाने का काम करेंगे। बिलाई व अन्य मिलें अपने गन्ना मूल्य भुगतान का बकाया शीघ्र कर दें।
कलक्ट्रेट में चल रहे धरने के सातवें दिन किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि नरभक्षी गुलदार सामने होने पर भी मारा नहीं, क्योंकि उच्चाधिकारियों ने परमिशन नहीं दी। वन विभाग गुलदारों को केवल बेहोश करने का नाकाम प्रयास करता रहा, जिससे गुलदार मौके से भाग गया। धरने पर बकाया भुगतान व बिजली का मुद्दा भी उठाया गया। राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह तोमर ने साथियों के पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। महेंद्र सिंह प्रधान की अध्यक्षता एवं देवराज चौहान और विजय पहलवान के संयुक्त संचालन में हुई सभा में रामपाल सिंह, नरदेव सिह, सुनील प्रधान, संदीप त्यागी, मुकेश कुमार सोनू, मुनेन्द्र, देवेन्द्र सिंह मुकुल, रवि शेखर, मानपाल आदि उपस्थित रहे।
ट्रैक्टर-ट्राॅली से 11 को पहुंचें बिजनौर
भारतीय किसान यूनियन की कई टीमें गांव-गांव जनसंपर्क कर किसानों से 11 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च के लिए बिजनौर पहुंचने का आह्वान कर रही हैं। इसके लिए राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, अवनीश कुमार, महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित हैं, जो क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही हैं।