फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Foreign guests will attend the international seminar today

Bijnor News: अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आज शामिल होंगे विदेशी मेहमान

Fri, 20 Feb 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests will attend the international seminar today
धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आज कई देशों के हिंदी भाषी शिक्षाविद धामपुर में जुटेंगे। शुक्रवार से कॉलेज में वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी के भविष्य:संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अल्पना सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में श्रीलंका, नार्वे और चीन सहित कई राज्यों से हिंदी भाषी शिक्षाविद हिंदी के भविष्य पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा ब्रिटेन, कजाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस सहित सात देशों के हिंदी विशेषज्ञ आनलाइन माध्यम से संगोष्ठी में जुडेंगे। संगोष्ठी के साथ ही संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। व्यवस्थापिका रेणु गोयल, प्राचार्या डॉ पूनम चौहान ने बताया कि संगोष्ठी को प्रभावी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हिंदी भाषा के भविष्य पर मंथन करने के लिए विदेशों के शिक्षाविद का आना कॉलेज परिवार के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed