फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   forced to walk through the mud

कीचड़ से गुजरने को मजबूर

Sun, 01 Aug 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
forced to walk through the mud
मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में बदहाल मार्ग। - फोटो : NAZIBABAD
कीचड़ से गुजरने को मजबूर
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। ग्रामीण मार्ग पर 70 मीटर तक फैले कीचड़ से आवाजाही करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सीसी मार्ग बनाने की मांग की है।

ग्रामीण मोहम्मद करीम, जहीर अहमद, फरमान, मुबारक, राजेंद्र सिंह, आफताब, याकूब, इलियास, शाहनवाज, असलम ने बताया कि गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्ग पर करीब 15 वर्ष पूर्व खड़ंजा लगवाया गया था, लेकिन पानी की निकासी के लिए दोनों ओर नालियां नहीं बनवाई गई। जिस कारण गांव के घरों का गंदा पानी और बरसात का पानी खड़ंजे पर जमा हो रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर करीब 70 मीटर तक जलभराव और कीचड़ है। ग्रामीणों को घर से निकलने के बाद कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के मुख्य मार्ग पर जल्द सीसी रोड बनवाने की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान इमराना का कहना है कि इस मार्ग पर सीसी रोड विधायक निधि से बनवाई जाएगी। बरसात के बाद सितंबर माह से मार्ग पर सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में बदहाल मार्ग।

मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में बदहाल मार्ग।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed