{"_id":"66f1edd84ee81d7c7c06c726","slug":"foot-over-bridge-and-platform-started-getting-ready-at-the-railway-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-131624-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रेलवे स्टेशन पर तैयार होने लगा फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रेलवे स्टेशन पर तैयार होने लगा फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्म
Tue, 24 Sep 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर रेलवे स्टेशन का नया भवन अपने स्वरूप में आने लगा है। इस समय स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्म का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्टेशन का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अधिकारी आगामी दो महीने में स्टेशन का निर्माण पूरा होने उम्मीद जता रहे हैं।
बिजनौर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। स्टेशन का करीब 80 मीटर लंबा भवन बनकर तैयार हो गया है। अब बिजली, शीशे लगाने का काम चल रहा है। उधर, फुटओवर ब्रिज भी आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है। ब्रिज में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जा रही है। जिससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं प्लेटफार्म की लंबाई 221 मीटर बढ़ाई गई है। अब प्लेटफार्म की लंबाई 619 मीटर हो जाएगी। रेलवे स्टेशन पर भवन के अलावा पार्किंग और रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य भी चल रहा है। पार्किंग के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर फर्श डाल दिया गया है।
- स्टेशन पर शुरू हुआ रेस्ट हाउस का निर्माण
बिजनौर रेलवे स्टेशन का नया भवन तो बन ही रहा है। साथ ही मंत्री और उच्चाधिकारियों के लिए दो मंजिला रेस्ट हाउस भी बनने लगा है। इसके अलावा दो तालाब पार्क, साधारण पार्क भी बनाया जाएगा। इसमें कई प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
- स्टेशन के बाहर बनाई जा रही है पार्किंग
रेलवे स्टेशन के बाहर गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाई जा रही है। पार्किंग में करीब 40 गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी। अधिकारियों ने पार्किंग सहित सभी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
- वर्जन : बिजनौर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्म का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही रेलवे स्टेशन अपने विकसित रूप में दिखाई देगा। फुटओवर ब्रिज आधुनिक रूप से तैयार हो रहा है। - मोहम्मद सादिक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, रेलवे, बिजनौर