फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog increased the trouble, the speed of vehicles stopped

कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की रफ्तार थमी

Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fog increased the trouble, the speed of vehicles stopped
बिजनौर में रविवार की सुबह कोहरे से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : BIJNOR
कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को भी सड़कों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर के समय कोहरा छंटा तो बादलों के कारण ठंडक बनी रही।
रविवार तड़के कोहरा नहीं था, लेकिन करीब साढ़े छह बजे अचानक से कोहरा छा गया। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। दस-पंद्रह मीटर से आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग देर से ही घरों से निकले। जो वाहन सड़कों पर गुजरे उनकी गति बहुत कम रही। कोहरे में एहतियात बरते हुए चालकों ने बहुत धीमी गति से गाड़ी चलाई। सुबह के समय कुछ देर के लिए हवा के ठंडे झोंके भी चले। कोहरे और शीतलहर की वजह से सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड रही।
विज्ञापन

रविवार का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 11 बजे तक कोहरा छंट गया, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। बादलों की वजह से ठंडक और बढ़ गई। कोहरा आने से किसानों को थोड़ी राहत मिली। उनका कहना है कि पाले से फसलों को नुकसान हो रहा था। कोहरा गेहूं की फसल के लिए बहुत मुफीद रहता है। किसान नेपाल सिंह, संजय कुमार आदि ने बताया कि कोहरे में गेहूं की फसल की अच्छी वृद्धि होती है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी कुछ और दिन कोहरा आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed