फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon, drizzle in the evening

Bijnor News: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप, शाम को हुई बूंदाबांदी

Wed, 31 Jan 2024 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon, drizzle in the evening
- मौसम विभाग ने आज भी जताया बारिश होने का अनुमान
विज्ञापन


-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुधवार को चली हवा
-22.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
-6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बुधवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को सुबह कोहरा छाया और दोपहर में धूप खिल गई। शाम के समय हल्का बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने से मौसम सर्द हो गया। वहीं, मौसम विभाग आज भी बारिश होने का अनुमान जता रहा है। इससे ठंड बढ़ेगी।

जिले में बीते दो दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही है। इससे लोगों को काफी हद तक सर्दी से राहत मिली। बुधवार को सुबह कोहरा छाया हुआ था। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकल आई। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव छिप गए। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आज भी बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से मौसम सर्द होगा। बारिश होने के बाद लोगों की सर्दी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
24 जनवरी- 10.2- 3.4
25 जनवरी- 14.4- 2.9
26 जनवरी- 18.6- 2.6

27 जनवरी- 12.6- 4.6
28 जनवरी- 13.4- 4.2
29 जनवरी- 20.4- 4.8

30 जनवरी- 22- 5.2
31 जनवरी- 22.2- 6.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed