फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flyover is near, no need for footover bridge

नजदीक है फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज की जरूरत नहीं : आशुतोष गंगल

Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Flyover is near, no need for footover bridge
बिजनौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल।
बिजनौर, नजीबाबाद। रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने अमृत भारत योजना में शामिल नजीबाबाद स्टेशन को बेहतर यात्री सुविधाएं और विकास योजनाओं का लाभ मिलने का दावा किया। उन्होंने जन सुरक्षा से जुड़ी माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की संभावना से इंकार किया।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के स्टेशनों की विकास योजनाओं के निरीक्षण के लिए निकले रेल महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने डीआरएम अजय नंदन और मंडलीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को दोपहर नजीबाबाद स्टेशन पहुंचे। महाप्रबंधक ने कहा कि सर्वे के बाद स्टेशन को आवश्यक विकास और यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

माल गोदाम नजीबाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से फुटओवर ब्रिज निर्माण की कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर मंडलीय रेल प्रबंधक के हवाले से महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि नजीबाबाद स्टेशन के नजदीक दो फ्लाईओवर 200 मीटर के फासले पर बने हैं, इसलिए फुटओवर ब्रिज की संभावना नहीं है। मीडिया द्वारा फ्लाईओवर की दूरी के संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा भ्रमित किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित गढ़वाल एक्सप्रेस बंद किए जाने से सामान्य वर्ग के यात्रियों की उपेक्षा होने का मुद्दा रेल महाप्रबंधक के समक्ष उठाया। गढ़वाल एक्सप्रेस को समय बदलकर फिर से संचालित करने और मुंबई के लिए नजीबाबाद से सीधी ट्रेन शुरू करने की भी जीएम के समक्ष मांग उठी।

नजीबाबाद पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे आशुतोष गंगल के साथ डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन, सीनियर मंडल अभियंता पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह, सीनियर डीओसी सुधीर कुमार, नजीबाबाद एडीईएन दिनेश कुमार, एसएस आरडी मीणा, सीएमआई राजेंद्र मीणा सहित अनेक रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

बिजनौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल।

बिजनौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed