फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flaws found in construction of library under construction

संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत शर्मा सम्मान समिति के सदस्यों ने निर्माणाधीन पुस्तकालय का निरीक्षण में खामियां पाई

Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in construction of library under construction
धामपुर के शिवाजी पार्क में निर्माणाधीन संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत्त शर्मा नवनिर्माण पुस्तकाल? - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया की विधायक निधि से शिवाजी पार्क में संचालित संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय के नव निर्माण में मानक अनुरूप काम न होने पर समिति के सदस्यों ने असंतोष जताया। सदस्यों ने निर्माण मानक अनुरूप कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परिवहन राज्यमंत्री की विधायक निधि से 30 लाख रुपये की लागत से शिवाजी पार्क में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति के सदस्य मनोज कात्यायन, डॉ. अनिल शर्मा अनिल व नवचेतन शर्मा ने निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया। सदस्यों ने ठेकेदार अमित कुमार व नगर पालिका परिषद के आर्किटेक्ट नलिन कंसल से पुस्तकालय के मानचित्र की जानकारी ली। नवचेतन शर्मा ने कहा कि जो पिलर खड़े किए जा रहे हैं, उनमें सरिया कम सूत का ह्रै, जिससे लिंटर प्रभावित हो सकता है। रेत, बजरी और सीमेंट सही अनुपात में लगना चाहिए। समिति सदस्यों की शिकायत पर चेयरमैन राजू गुप्ता ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के जेई अनुज कुमार से वार्ता कर पिलर मजबूत बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेई को मौके पर आकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पंडित रूद्रदत्त शर्मा जी की मूर्ति को स्थापित किए जाने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed