फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flag march taken out on the border to protect wildlife

Bijnor News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सीमा पर निकाला फ्लैग मार्च

Sat, 21 Jun 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 21 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Flag march taken out on the border to protect wildlife
2. फलैग मार्च के दौरान गूजर डेरों पर बाहरी लोगों के बारे में जानकारी करते वन अधिकारी व एसओजी टी
कालागढ़। कार्बेट टाइगर/नेशनल पार्क व अमानगढ़ बाघ रिजर्व के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को बिजनौर की उत्तरी एवं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

वन विश्राम गृह के परिसर में कालागढ़ के उपप्रभागीय वन अधिकारी बिंदर पाल ने कहा कि वर्षा काल में वन एवं वन्यजीवों के तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में वन क्षेत्र के निकट की आबादी में असामाजिक तत्वों के संपर्क में आकर तस्कर वन व वन्यजीवों को कोई क्षति न पहुंचाए। वनों के गहन रास्तों के अलावा गूर्जर डेरों व आबादी के ग्रामों में जागरुकता अभियान चलाया गया। डेरों के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कालागढ़, ढेला, झिरना, अमानगढ़, फाेटो, झूलू खत्ता, पतरामपुर, तराई पश्चिम आदि के रास्तों से फ्लैग मार्च गुजरा।
इस दौरान विशेष डॉग स्क्वाॅयड में एरियर व टॉस शामिल रहे। लगभग 150 किमी के क्षेत्र में यह अभियान ढेला रेंज से शुरू होकर कालागढ़ के वन विश्राम गृह पर पूरा हुआ। टीमों का नेतृत्व वनक्षेत्राधिकारी मनीष कुमार, नवीन पांडे, नंद किशोर रूवाली, अंकिता किशोर, स्वाति, रवि, मोहित कुमार आदि ने किया। इस अभियान में कार्बेट टाइगर रिजर्व की एसओजी टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed