फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five youths killed, three injured in horrific road accident

Bijnor News : हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत, तीन घायल

Mon, 01 Aug 2022 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 01:53 AM IST
सार

इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Five youths killed, three injured in horrific road accident
बिजनौर के नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर दुर्घटना स्थल से घायलों और वाहन को निकालती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD

विस्तार

हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर फर्रुखाबाद के श्रद्धालुओं की मारुति इको कार सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसा रविवार तड़के करीब चार बजे मंडावली के गांव मुस्सेपुर के निकट हुआ। इसमें कार सवार फर्रुखाबाद के राजेपुर निवासी धर्मेंद्र यादव (29), मंजीत (17), सच्चिदानंद (19) और अशोक यादव (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र और अशोक चचेरे भाई थे। इनके साथी अमित (26), पवन (24), सुमित (27) और रोहित (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पवन ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त ये सभी ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद फर्रुखाबाद के गांव राजेपुर स्थित घर लौट रहे थे। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद की झपकी और कार की रफ्तार बनी हादसे की वजह
हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर चालक को लगी नींद की झपकी की वजह से चार जिंदगी खत्म हो र्गइं। तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार और ऋषिकेश आए आठों श्रद्धालुओं में चार की मौके पर ही मौत होने से यह यात्रा इनके लिए अंतिम यात्रा साबित हो गई। उधर, तीन घायल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। हालांकि एक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फर्रुखाबाद के कस्बा राजेपुरा से 29 जुलाई की शाम आठ युवकों का जत्था रामगंगा के पांचाल घाट से जल लेकर नीलकंठ के लिए चला था। ये श्रद्धालु नीलकंठ और हरिद्वार होते हुए लौट रहे थे। रात में करीब ढाई बजे ये हरिद्वार से घर के लिए निकल पडे़। सुबह चार बजे मंडावली के पास गांव मुस्सेपुर के निकट पहुंचे तो बरेली डिपो की बस और कार में टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक कार चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। कार की तेज रफ्तार भी हादसे की वजह बनी।

इस हादसे में कार चालक सच्चिदानंद की भी मौत हो गई। चचेरे भाइयों धर्मेंद्र यादव और अशोक उर्फ शेरा की जान भी नहीं बच सकी। धर्मेंद्र यादव एक निजी अस्पताल में काम करता था, जबकि अशोक बैंक कर्मी था। दो चचेरे भाइयों, कार चालक के अलावा इसमें मंजीत की मौत भी हुई है। मंजीत के पिता रमेश की भी सड़क हादसे में दो साल पहले जान चली गई थी। हादसे में पवन और उसका भांजा सुमित घायल हैं। पवन कस्बे में ही दुकान करता है। इस जत्थे में सात युवक राजेपुरा के रहने वाले हैं, जबकि आठवां युवक अमित बख्शपुर थाना राजेपुर का रहने वाला है। अमित बिजनौर के ही निजी अस्पताल में भर्ती है। जबकि सुमित, रोहित और पवन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था।

डिवाइडर पर चढ़ा दी बस, फिर भी हो गया हादसा
पुलिस के अनुसार मौके पर जो हालात देखने को मिले, उससे जाहिर होता है कि बस चालक ने सामने कार को आता देख उसे बचाने का खूब प्रयास किया होगा। क्योंकि नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही यह बस डिवाइडर पर चढ़ी मिली है। जबकि हरिद्वार से आ रही कार विपरीत दिशा में पहुंच गई। शायद इसी वजह से बस और कार की टक्कर हो गई। कार और रोडवेज के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर पहुंची मंडावली पुलिस ने कार में फंसे मृत और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना के बाद रोडवेज का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि बस में सवार कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। मंडावली पुलिस ने रोडवेज बस कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


वाहनों की रोशनी कर निकाले गए शव और घायल
सुबह चार बजे अंधेरा छाया हुआ था। ऐसे में जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो अंधेरा होने की वजह से दिक्कत आई। तब पुलिस ने क्रेन मंगाई और अन्य वाहनों को मंगाकर उनकी लाइट जलवाकर रोशनी की। तब कहीं जाकर कार में फंसे घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। कार में सवार आठ युवकों के जत्थे में सिर्फ एक युवक अमित ही बोल रहा था। जिसने पुलिस को सभी के नाम और पते बताए। बाकी अन्य तीन घायल बोलने की स्थिति में भी नहीं थे।

बिजनौर के नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर दुर्घटना स्थल से वाहन को निकालती पुलिस।

बिजनौर के नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर दुर्घटना स्थल से वाहन को निकालती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

 

बिजनौर के नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त फर्रुखाबाद के श्रद्धालु?

बिजनौर के नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त फर्रुखाबाद के श्रद्धालु?- फोटो : NAZIBABAD

 

बिजनौर के नजीबाबाद के हरिद्वार मार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।

बिजनौर के नजीबाबाद के हरिद्वार मार्ग पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।- फोटो : NAZIBABAD

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed