फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five polling stations have been set up in Najibabad Tehsil area

Bijnor News: नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में बनाए गए है पांच मतदान केंद्र

Mon, 30 Jan 2023 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Five polling stations have been set up in Najibabad Tehsil area
नजीबाबाद से एमएलसी चुनाव में 5769 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन

फोटो-28एनजेडबी08आर
नजीबाबाद। एमएलसी चुनाव में नजीबाबाद तहसील से 5769 मतदाता 30 जनवरी को होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। पांच मतदान केंद्रों पर 30 जनवरी को प्रात: आठ बजे से शाम चार बजे तक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होगा।
बरेली- मुरादाबाद एमएलसी चुनाव में नजीबाबाद तहसील से 5769 मतदाता मतदान करेंगे। नजीबाबाद ब्लॉक से 2998 और किरतपुर ब्लॉक से 2771 मतदाता शामिल हैं। नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत और नगर पालिकाओं में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज का मतदान केंद्र भी शामिल है।
विज्ञापन

नजीबाबाद में ब्लॉक परिसर स्थित क्षेत्र पंचायत के कक्षा एक में 1058, कक्ष दो में 1206 और नगर पालिका परिषद नजीबाबाद कार्यालय में 734 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जलालाबाद और साहनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता नजीबाबाद ब्लॉक के कक्ष संख्या दो में मतदान करेंगे। किरतपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत के कक्ष संख्या एक पर 1162 और कक्षा दो पर 945 मतदाता और नगर पालिका किरतपुर कार्यालय पर 664 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान की सभी व्यवस्थाएं की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed