फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five poachers arrested from Amangarh Tiger Reserve

Bijnor News: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व से पांच शिकारी गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five poachers arrested from Amangarh Tiger Reserve
वन विभाग की टीम ने पकड़े आरोपी वन गुर्जर। स्रोत विभाग
बिजनौर/धामपुर। शुक्रवार रात अमानगढ़ वन रेंज से वन अफसरों की टीम ने बाघ के पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कंकाल बरामद किया है। वह बाघ का है या गुलदार का, इसकी पुष्टि करने के लिए डब्ल्यूआईआई से जांच कराई जा रही है। पांचों आरोपी वन गुर्जर हैं और रिजर्व फॉरेस्ट में भी डेरा बनाकर रह रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब एक बजे डीएफओ अभिनव राज, एसडीओ ज्ञान सिंह और एसडीओ अंशुमान मित्तल के नेतृत्व में टीम ने अमानगढ़ वन रेंज में छापा मारा। वहां नवीपुर ठेरी और अलीपुर गुरुद्वारा के पास से मो. असलम, शमशेर, शराफत, रुस्तम, अशरफ अली को गिरफ्तार किया हैै। उन्हें लेकर शनिवार को टीम धामपुर वन रेंज पर पहुंची और दोपहर तक पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार को धामपुर रेंज कार्यालय पर मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि विभाग को वन्य जीवों के अवशेष की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई हुई है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर बिग कैट का कंकाल मिला है, जिसमें जबड़ा, दांत, हड्डी, नाखून सभी मौजूद हैं। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। खाल कहां गई और कंकाल बाघ या गुलदार है, इसकी पुष्टि करने के लिए डब्ल्यूआईआई से जांच कराई जा रही है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में कुल 32 बाघ : अमानगढ़ टाईगर रिजर्व फॉरेस्ट हैं। पिछले 15 साल में यहां बाघों की संख्या 12 से बढ़कर 32 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यहां पर शिकारियों का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है। अमानगढ़ की सीमा कार्बेट पार्क से लगी है, इसलिए यहां पर हाथी, भालू, गुलदार की चहलकदमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस में बाघ होने का ही किया है जिक्र : वन विभाग भले ही अभी कंकाल की जांच करने की बात कह रहा है, लेकिन उसके दांत, नाखून और कंकाल की लंबाई, चौड़ाई देखकर उसके बाघ होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। शिकारियों के खिलाफ वन विभाग ने अपनी रेंज में जो केस दर्ज किया है, उसमें बाघ होने का ही जिक्र किया है। इसकी वैज्ञानिक पुष्टि कराने के लिए हड्डियों की डब्ल्यूआईआई से जांच कराई जा रही है।

जहां बाघ है, वहां रेड अलर्ट घोषित : मुख्य वन संरक्षक : मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने कहा कि जहां-जहां भी बाघ है, वहां शिकारियों को लेकर रेड अलर्ट घोषित है। यह नेटवर्क कहां-कहां फैला है, किन तस्करों के संपर्क में थे, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरा नेटवर्क पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed