{"_id":"5dc7045c8ebc3e5b530c95c2","slug":"five-people-injured-in-a-car-accident-in-a-road-accident-dhampur-news-mrt452798248","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार सवार पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कार सवार पांच लोग घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में कार सवार पांच लोग घायल
धामपुर। कारों की टक्कर में एक कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी कार चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में जमा करा दिया है।
क्षत्रियनगर निवासी गोविंदशरण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात नगीना मार्ग स्थित स्वास्तिक गार्डन में धामपुर के एक व्यक्ति की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वह अपनी पत्नी मनोरमा गुप्ता सहित परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने को जा रहे थे। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी कार में सवार पांच लोग चोटिल हो गए। उनकी पत्नी मनोरमा गुप्ता को गंभीर चोट आई है। उनके पैरों में फ्रैक्चर आया है। बाकी लोगों को मामूली चोट आई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार से निकाल कर लोगों ने मनोरमा गुप्ता को धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।