{"_id":"5ee904868ebc3e4309576ca7","slug":"five-more-corona-positive-including-one-teenager-bijnor-news-mrt4867518166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी समेत पांच और निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोरी समेत पांच और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
नए मरीजों में किरतपुर के तीन, एक बल्दिया, एक स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर का किशोर शामिल
बिजनौर। जिले में पांच और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें तीन किरतपुर और एक गांव बल्दिया और एक स्योहारा क्षेत्र के गांव सहसपुर का मरीज शामिल है। जिले में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 67 हो गई है और अब तक कुल 140 मरीज ठीक हो चुके हैं। सभी पॉजिटिव नए मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। मंगलवार को एक अधिकारी की मां समेत 13 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट आए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 211 हो गई है। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 140 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 67 हो गई है।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को कुल 226 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से पांच पॉजिटिव और 221 नेगेटिव आए। नए मरीजों में हल्दौर क्षेत्र के गांव बल्दिया निवासी करीब 26 वर्षीय युवक, किरतपुर के मोहल्ला शीशग्रान निवासी 15 साल की किशोरी, यहीं के मोहल्ला अंसारियान का 22 वर्षीय युवक, किरतपुर के ही मोहल्ला वाल्मीकि का लगभग 42 साल का व्यक्ति और स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर शामिल है। सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।