{"_id":"57bf3e2b4f1c1b305fd4f334","slug":"five-hundred-ration-cards-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ राशन कार्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ राशन कार्ड जब्त
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पूर्ति विभाग के एआरओ महेश गौतम ने कहा कि तहसील के चारों ब्लाकों में अब तक पांच सौ से ज्यादा लोगों के राशन कार्डों को जब्त कर उनसे करीब डेढ़ लाख की रिकवरी की गई है। यह लोग मानकों को अनदेखा कर राष्ट्रीय खाद्यान्न अधिनियम 2013 के तहत सही तथ्यों को छिपाकर योजना के तहत राशन कार्ड हासिल कर लिए थे। इस संबंध में एसडीएम ने 27 अगस्त को क्षेत्र के सभी डीलरों की बैठक 12 बजे बुलाई है।
एआरओ ने बताया कि पिछले दिनों कमिश्नर की अध्यक्षता में गांव बुढ़नपुर के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उसके यहां खाने को भी कुछ नहीं है। उसे खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्ड बनवाकर लाभ दिलाया जाए। कमिश्नर के आदेश पर जब उनके द्वारा गांव में जाकर जांच की गई तो शिकायत झूठी निकली। पाया कि जिसने शिकायत की थी कि उसका दो मंजिल मकान है। एक पुत्र सिंचाई विभाग में नौकरी करता है और एक पुत्र एक कंपनी में नौकरी करता है।
इसी गांव में एक लकड़ी व्यापारी की शिकायत भी फर्जी निकली। उसकी शिकायत को भी निरस्त कर दिया गया है। चेताया कि यदि उन्होंने दोबारा शिकायत करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। बताया कि अब तक चारों ब्लाकों में पांच सौ से ज्यादा अपात्र लोगों के राशन कार्डों को जब्त कर उनसे करीब डेढ़ लाख की नकदी वसूल की जा चुकी है।