फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five friends riding in a car swept away in river in Bijnor, one saved his life by jumping, search continue

बिजनौर में बड़ा हादसा : नदी में बहे कार सवार पांच दोस्त, एक ने कूदकर बचाई जान, चार की तलाश जारी

Wed, 12 Jul 2023 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 12:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां किरतपुर में देर रात पिकनिक मनाकर लौट रहे पांच दोस्त कार समेत नदी में बह गए। एक ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई जबकि चार का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Five friends riding in a car swept away in river in Bijnor, one saved his life by jumping, search continue
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के किरतपुर में मंगलवार की रात्रि पिकनिक मना कर अपने घर सेंट्रो कार से वापस लौट रहे पांच दोस्त पानी के तेज बहाव में कार सहित बह गये जिनमें से एक दोस्त ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। लापता दोस्तों की जानकारी परिजनों को दी। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पांचों दोस्त किरतपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी गुलशेर (31) पुत्र अनवर अपने अन्य चार दोस्तों वसीम (30) पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा, साहिल(30) वर्ष, शाहबुद्दीन (30) निवासीगण ग्राम मेमन सादात एंव इसरार (31) वर्ष निवासी ग्राम बरेला मंगलवार सुबह पिकनिक पर जाने के लिए अपनी कार से कोटद्वार के क्षेत्र दुगड्डा में गए थे।
विज्ञापन

रात्रि करीब 9:00 वापस सभी दोस्त पिकनिक मनाकर वापस आ रहे थे। बताया गया कि मार्ग पर सिद्धबली क्षेत्र में सड़क पर पानी का तेज बहाव था। अत्यधिक बारिश होने के कारण पांचों दोस्तों की सेंट्रो कार पानी के तेज बहाव में बह गई और नदी में गिर गई। कार से गुलशेर किसी तरह कूदकर बाहर निकला और अपनी जान बचाई, जबकि उसके चारों दोस्त कार सहित पानी के तेज बहाव में बह गए।

गुलशेर ने किसी तरह से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रिश्तेदार आनन-फानन में दुर्घटना स्थल पर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में डूबे चारों दोस्तों की तलाश कराई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed