फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five centers built in the district for D.L.Ed exam

डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में बनाए पांच केंद्र

Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five centers built in the district for D.L.Ed exam
डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में बनाए पांच केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। डीएलएड परीक्षा जिला मुख्यालय के पांच केंद्र पर होगी। परीक्षा में 2390 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। डीएम ने परीक्षा नकल विहीन कराने की हिदायत शिक्षा विभाग को दी है। इसलिए शिक्षा विभाग ने केंद्रों के प्रवेश द्वार पर तलाशी आदि की पुख्ता व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 12 सितंबर से प्रस्तावित है जबकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 15 सितंबर से है। प्रथम सेमेस्टर में करीब 900 परीक्षार्थी एवं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 2390 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले सेमेस्टर की परीक्षा 14 सितंबर तक चलेंगी जबकि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 सितंबर तक है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रथम सेमेस्टर परीक्षा जीआईसी एवं आरजेपी इंटर कालेज में होगी। जबकि द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा को पांच केंद्र हैं। केंद्रों के मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक की सर्च व्यवस्था पुख्ता होगी। फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रवेश पत्र हुएअपलोड
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट updeled exam.in पर अपलोड नौ सितंबर को अपलोड हो गए हैं। विद्यालय प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। इसके बाद प्रमाणित करके परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे। प्रवेश पत्र 10 सितंबर से कालेजों में वितरित होने शुरू हो जाएंगे। परीक्षार्थी संबंधित विद्यालयों में संपर्क करें।

ये हैं परीक्षा केंद्र
सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर है। इनमें राजकीय इंटर कालेज, आरजेपी इंटर कालेज, केपीएस इंटर कालेज, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज तथा बिजनौर इंटर कालेज शामिल हैं। द्वितीय सेमेस्टर में अधिक परीक्षार्थी है। केंद्रों को परीक्षार्थियों की संख्या आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed