फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five centers approved for PGT exam

पीजीटी परीक्षा के लिए पांच केंद्र हुए मंजूर

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Five centers approved for PGT exam
पीजीटी परीक्षा के लिए पांच केंद्र हुए मंजूर
विज्ञापन

बिजनौर। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) परीक्षा की सघन निगरानी में होगी। शासन से पीजीटी परीक्षा के लिए केवल पांच केंद्र मंजूर किए गए हैं। प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक केंद्रों की सूची भेजी थी। जिले में पीजीटी परीक्षा पहली बार होगी। प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुट गया है।
पीजीटी परीक्षा 17 व 18 अगस्त को है। परीक्षा दो दिन में चार पाली में है। शासन से पीजीटी परीक्षा के लिए 9000 अभ्यर्थी आवंटित हैं। परीक्षा कोरोना काल के बाद हो रही है, इसलिए शासन ने परीक्षा के लिए मानक तय किए हैं। जिनके आधार पर प्रशासन ने परीक्षा के लिए 17 केंद्रों की सूची मंजूरी के लिए शासन को भेजी थी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन ने समीक्षा के बाद पांच केंद्रों को स्वीकृति दी है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। केंद्रों को दिशा निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये है परीक्षा केंद्र
बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर है। शासन ने राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, आरजेपी इंटर कालेज, पालिटेक्निक कालेज तथा केपीएस इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर टीजीटी की परीक्षा हुई थी। केंद्र तय सभी मानक पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन बोर्ड के सदस्य करेंगे समीक्षा
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शासन पीजीटी परीक्षा को लेकर सख्त हैं। परीक्षा के हर बिंदु की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड के सदस्यों का जल्द ही जिले का दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed