फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First tokens should be given at ration shops

राशन की दुकानों पर पहले दिए जाएं टोकन

Thu, 02 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
First tokens should be given at ration shops
अफजलगढ़ राशन लेने के लिए डीलर के यहा लाइन में लगे उपभोक्ता । - फोटो : BIJNOR
राशन की दुकानों पर पहले दिए जाएं टोकन
विज्ञापन

बिजनौर। अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने जिला पूर्ति अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण से जुड़े दिशा निर्देश जारी किए हैैं। कहा है कि राशन की दुकान पर भीड़ इकट्ठा होने से रोकने के लिए हर दो घंटे के लिए टोकन जारी किए जाएं। इन उपभोक्ताओं को टोकन जारी होने के बाद अगले टोकन जारी हों। फिर इन उपभोक्ताओं को राशन देकर अगले टोकन जारी हों। ऐसा होने पर सभी उपभोक्ताओं को अपने क्रम की जानकारी होगी और वे भीड़ नहीं करेंगे। कहा कि राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उपभोक्ताओं के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाए। उपभोक्ताओं के हाथ धुलवाकर ही ई-पॉश मशीन पर अंगुठे का निशान लिया जाए।
नगर में पुलिस ने राशन बंटवाया
अफजलगढ़/स्योहारा। नगर व क्षेत्र में दूसरे दिन भी राशन वितरित किया गया। उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही, पुलिस ने अपनी देखरेख में राशन वितरित कराया। नगर में पांच राशन की दुकान का राशन दो डीलरों के यहां अटैच किया हुआ है। बृहस्पतिवार को राशन डीलर शफीक, महेंद्र के यहां पर सवेरे से ही राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। अव्यवस्था के चलते भीड़ देखकर उपनिरीक्षक मैन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राशन बंटवाया। स्योहारा में राशन वितरण के समय जमा भीड़ की व्यवस्था न होने से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस द्वारा राशन की दुकानों पर लाभार्थियों के खड़े होने के लिए घेरे बना कर सोशल डिस्टेंस को बनाने का प्रयास करती है। लेकिन पुलिस के जाते ही भीड़ दुकान को चारों ओर से घेर लेती है।
विज्ञापन

राशन सामग्री नहीं मिलने से रोष
नींदडू़। नेटवर्किंग की समस्या और सरवर डाउन होने के कारण नींदड़ू में शाम साढ़े चार बजे तक मात्र 12 उपभोक्ताओं को ही राशन सामग्री मिल सकी। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को 35-40 और बृहस्पतिवार को 12 व्यक्तियों को ही राशन मिल सका। इस बाबत विभागीय हेल्प डेस्क और टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, किंतु कॉल रिसीव नहीं होने से समस्या का निदान नहीं हो सका। मुश्ताक और अमीर अली आदि उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से समस्या के समाधान तथा सरवर डाउन के चलते पहले की तरह मैन्युअल सिस्टम से राशन सामग्री वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed